पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Scholarship Test On March 29 At Bhandari Public School

स्कॉलरशिप टेस्ट 29 मार्च को भंडारी पब्लिक स्कूल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडारी पब्लिक स्कूल व दैनिक भास्कर का साझा आयोजन

खंडवा | भंडारी पब्लिक स्कूल एवं दैनिक भास्कर द्वारा ग्रेंड स्कालरशिप टेस्ट 29 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। भंडारी पब्लिक स्कूल में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थी स्कूल फीस में आकर्षक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। डायरेक्टर नीरज भंडारी ने बताया कि कक्षा पहली से 9वीं तथा 11वीं कक्षा के लिए आयोजित इस टेस्ट में प्रत्येक कक्षा के लिए प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ट्यूशन फीस में डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कक्षा में फस्र्ट रेंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 प्रतिशत, सेकंड रेंक को 25 प्रतिशत, थर्ड रेंक को 15 प्रतिशत तथा 4 से 10 रेंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। इस स्कालरशिप टेस्ट में खण्डवा शहर की सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं। टेस्ट देने के इच्छुक विद्यार्थी भण्डारी पब्लिक स्कूल से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रु. है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।
खबरें और भी हैं...