- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News School Children And Social Workers Pledge To Save Trees
पेड़ों को बचाने का स्कूली बच्चों और समाजसेवियों ने लिया संकल्प
साधु वासवानी स्कूल में इस साल भी कंडों की हाेली जलाई गई। बच्चों ने पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए कंडों की होली जलाने का संकल्प भी दोहराया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा कि होली का पर्व पवित्र पर्व है इस पर्व को हमें प्रेम सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल रीझवानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बंसल ने की। विशेष अतिथि तोलाराम हिमथानी थे।
कोरोना से बचने जलाया कपूर और लोंग
लायन्स क्लब मन्नत भोपाल ओर सिंधी महिला पंचायत ने लाइफ लाइन स्कूल में होलिका दहन किया। पेड़ों को बचाने कंडों की होली हर साल दहन का संकल्प भी बच्चों ने लिया। कोरोना वायरस से बचने के लिए होलिका में कफूर ओर लोंग भी जलाए गए। होली गीत गाए गए।
पीएनबी रोड
वार्ड-04