पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल अनिश्चितकाल और सिनेमाघर 31 तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। इसी के मद्देनजर खंडवा में पंधाना रोड स्थित सिनेमाघर में शुक्रवार को 9.15 का आखिरी शो हुआ और पर्दा 31 मार्च तक के लिए गिरा दिया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार के शो के कुछ टिकट बुक हुए थे, लेकिन उन्हें भी रद्द कर दिया गया। सिनेमाघर के मैनेजर के मुताबिक रोजाना दोनों स्क्रीन से औसत 50 से डेढ़ लाख रुपए तक की आय हो जाती है। 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद होने से काफी नुकसान होगा। शहर में दो सिनेमाघर है।

स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए छुट्‌टी घोषित

कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी स्कूलों में नियमित कक्षाओं की अनिश्चितकाल के लिए छुट्‌टी घोषित कर दी। इनमें कॉलेज भी शामिल है। डीईओ जेएल रघुवंशी ने बताया आगामी आदेश तक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी। हालांकि स्कूल स्टाफ को नियमित स्कूल आना होगा। उन्होंने बताया शासन के आदेश के अनुसार 5वीं, 8वीं और बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

एहतियात: ट्रेनाें में भी मास्क लगा रहे यात्री

काेराेना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ट्रेनाें में यात्री भी मास्क लगा रहे हैं। शुक्रवार काे मुंबई से इलाहाबाद जा रही कामायनी एक्सप्रेस 11071 में कुछ यात्री मास्क लगाए हुए थे। जब उनसे पूछा गया ताे उन्हाेंंने बात करने से इंकार कर दिया।

फिलहाल: खंडवा जं. पर स्क्रीनिंग नहीं

काेराेना वायरस को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में विशेष सफाई और यात्रियों की स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि खंडवा में यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है िक फिलहाल यह सुविधा बड़े स्टेशनों पर शुरू की गई है।

9.15 का अाखिरी शाे अाैर 31 मार्च तक गिरा पर्दा...

शुक्रवार रात 9.15 बजे फिल्म का आखिरी शो था। 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद के आदेश आए हैं। इनसेट : रात 12.15 बजे हाल से निकलते दर्शक।

तीर्थस्थल : ओंकारेश्वर में सैनिटाइजेशन हाइपोक्लोराइट से साफ की जाएगी रेलिंग


तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंदिर क्षेत्र में बनी रेलिंग का सैनिटाइजेशन हाइपोक्लोराइट किया जाएगा। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया शुक्रवार को सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के प्रभारी को इसकी जानकारी दी गई कि किस प्रकार से हाइपोक्लोराइट से रेलिंग की सफाई करनी है, वही जिला अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के इलाज एवं खुद के बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। फिलहाल जिले में अभी एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।
खबरें और भी हैं...