पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News School College Closed In 12 States Including Mp Ipl Postponed Virus In 120 Countries Declared National Emergency In Us

मप्र सहित 12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद, आईपीएल टला120 देशों में फैला वायरस, अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंपती और स्पेन के नागरिक को होम आइसोलेशन में रखा, संक्रमण नहीं

काेराेना वायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्ष्ण पकड़ में नहीं आए थे। हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मप्र के सरकारी स्कूलाें में जारी 5वीं- 8वीं, 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। 16 मार्च से हाेने वाली कक्षा से 1 से 4 एवं 6वीं और 7वीं कक्षा की लाेकल परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ड्राेनाल्ड ट्रम्प ने काेराेना वायरस संक्रमण काे राेकने के लिए देश में शुक्रवार काे नेशनल इमर्जेंसी की घाेषणा कर दी है। संक्रमण से निपटने के िलए ट्रम्प ने करीब 3.70 लाख कराेड़ रुपए (50 अरब डाॅलर) के विशेष फंड की घाेषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि चीन के बाद काेराेना वायरस दुनिया के 120 से ज्यादा देशाें में पहुंच चुका है। इसके नियंत्रण के लिए खासताैर से अभियान चलाने की जरूरत है।

शेष | पेज 10 पर (पढ़ें पेज 15)

सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर

कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्‌टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय

मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया

देश मृत्युदर

अमेरिका 5.9%

चीन 3.8%*

इटली 3.8%

ईरान 2.6%

फ्रांस 1.6%

इंग्लैंड 1.2%

भारत 0.2%

खराब माहौल में भी भारत के सिर्फ तेल में ही 3.4 लाख करोड़ रु. बचे

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य व कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी निलेश शाह ने वर्तमान स्थिति में भारत को हो रहे 4 फायदों पर बात की...

पहली बार: सेंसेक्स में 4714 अंकों की रिकवरी, 5380 का उतार-चढ़ाव

मुंबई | शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार हुईं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद फिर ट्रेडिंग शुरू होते ही 3600 अंक तक लुढ़क गया। फिर अचानक रिकवरी शुरू हुई और 29,388 अंक तक गिर चुका सेंसेक्स दो घंटे में ही 34,769 तक चढ़ गया। यह 5,380 अंकों का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव है। दिन के आिखर में सेंसेक्स 34,103 पर बंद हुआ। यानी सबसे निचले स्तर से 4714 अंक ऊपर। यह सबसे बड़ी रिकवरी साबित हुई। -पढ़ें पेज 11

भोपाल में दुबई से तीन यात्रियों के पहुंचने से हड़कंप

भास्कर एक्सपर्ट

बंद

निफ्टी 9955.20
365.05 (3.81%)


घोर लापरवाही... कोरोना अलर्ट के बीच जेपी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में अभी पुताई ही चल रही है।

{ चीन में सबसे ज्यादा 3,176 इसके बाद इटली में 1,226 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।

5,123

लोगों की मौत

70,733

ठीक हो चुके

भारत की तैयारी कुछ ऐसी : 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की

{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।

{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।

{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।

{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे।

मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी पर 7 साल की कैद संभव

सिटी रिपोर्टर. भाेपाल | राजधानी में शुक्रवार को दुबई से मुंबई होते हुए तीन यात्रियों के भोपाल आने की खबर से हड़कंप मच गया। इनमें भोपाल का एक दंपती और एक स्पेन का नागरिक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का अमला तुरंत हरकत में आया। आनन-फानन में टीमों को यात्रियों के पते पर रवाना किया। अमला पहले दंपती के घर पहुंचा और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। अमले ने उन्हें आगे की जांच के लिए एम्स चलने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्हें होम आइसोलेशन में चलने को कहा कि वे इसके लिए भी राजी नहीं हुए। इसके बाद अमला वापस लौट गया। शेष | पेज 10 पर

(कोरोना नहीं, स्वाइन फ्लू का मरीज निकला ईरान से लौटा छात्र | पेज 5)

2. चीन से हवाला बंद, 89 हजार करोड़ रु. बचे

चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा 5.18 लाख करोड़ रु. का है। इसमें हवाला आयात भी शामिल है, जो अभी बंद है। इससे 89 हजार करोड़ रु. बचे हैं। शेष | पेज 10 पर

1. कच्चे तेल से सबसे बड़ा फायदा: कच्चे तेल की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 35 डॉलर पर आ गई हंै। इससे अब तक सरकार के 46 अरब डॉलर (3.4 लाख करोड़ रु.) बच चुके हैं।

2008 के बाद लगा लोअर सर्किट, 3600 अंक गिरने के बाद 1325 अंक चढ़ा

1325.34(+4.04%)


34,103.48**

लोअर सर्किट
45 मिनट तक रहा**

29,388.97 निचला स्तर

34,000

33,000

32,000

31,000

30,000

29,000

इधर, बाजार की ऐतिहासिक चढ़ाई

31,214.13

बाजार खुला

उच्चतम स्तर

34,769.48**

पिछला बंद

32,778.14**

4.00 बजे

2.00 बजे

12.00 बजे

9.00 बजे

10.00 बजे

1,40,049

संक्रमित थे
खबरें और भी हैं...