- Hindi News
- National
- Indore News Mp News School Colleges Closed In 12 States Including Mp Ipl Postponed Emergency In America
मप्र समेत 12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद, आईपीएल टला; अमेरिका में आपातकाल
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को 69 साल की महिला ने दम तोड़ा था। उसे संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए मप्र समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। मप्र में सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। उधर राष्ट्रपति ड्राेनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में शुक्रवार काे नेशनल इमरजेंसी की घाेषणा कर दी है। संक्रमण से निपटने ट्रम्प ने करीब 3.70 लाख कराेड़ रुपए (50 अरब डाॅलर) के फंड की घाेषणा की है। शेष | पेज 7 पर
आईफा अवॉर्ड इंदौर में ही होने की संभावना जताई, मई में हो सकता है आयोजन
भास्कर संवाददाता. इंदौर. कोरोना के कारण टले आईफा अवार्ड समारोह के इंदौर में ही होने की उम्मीदें बनी हुई हैं। पर्यटन विभाग और आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट के बीच शुक्रवार काे हुई बैठक में अगली तारीख व आयोजन स्थल को लेकर बात हुई। विजक्राफ्ट डेली कॉलेज में इसे मई में करने का इच्छुक है, अगले 10-15 दिन में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है। विजक्राफ्ट ने कहा कि अब चूंकि दो महीने का समय तैयारियों के लिए मिल गया है तो 11 हजार की बजाय 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है।
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।
मलेशिया से इंदौर आए एक व्यक्ति को जुकाम के चलते भर्ती किया
इंदौर| मलेशिया से शुक्रवार को इंदौर आए 43 वर्षीय एक व्यक्ति को जुकाम के लक्षण के चलते एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती किया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा है। वहीं इटली में पढ़ाई करने वाले 23 वर्षीय युवक को बीमारी के संदेह में बुधवार को भर्ती किया था। दो महीने में इंदौर में 230 यात्री विदेश से लौटे हैं। इनमें से 16 संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।