मधुरिमा क्लब का दूसरा आयोजन 18 मार्च को
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
‘महिलाओं का, महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए’ बने मधुरिमा क्लब के पहले आयोजन को आपका शानदार रिस्पांस मिला। अब फन और गेम्स से भरपूर मधुरिमा क्लब का दूसरा आयोजन 18 मार्च को ला पर्ल होटल, 138, सेक्टर-बी, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सामने, होशंगाबाद रोड में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। महिलाओं के लिए उनका परिवार ही उनका पूरा संसार होता है। पूरा वक्त वह इसी संसार को समर्पित रहती हैं। उनके इस समर्पण का सम्मान करते हुए मधुरिमा क्लब समय-समय पर ऐसी गतिविधियां कराता है, जिसमें होते हैं खास पल सिर्फ महिलाओं के लिए।
{ जिन महिलाओं ने पहले कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं, वे दिए गए बैज के साथ इस आयोजन में भी भाग ले सकती हैं।
{ मधुरिमा क्लब का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है।
{ 8239978612 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, यहां से आपको मैसेज के जरिए एक लिंक प्राप्त होगा, इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म खोलें और उसे भरकर सबमिट करें।