- Hindi News
- National
- Moondi News Mp News Second Year Student Of Mundi College Drank Pesticide At Home Khandwa Refer
मूंदी कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर में कीटनाशक पीया, खंडवा रैफर
बड़ी बहन ने खेत से पिता को बुलाकर अस्पताल भेजा
मूंदी कॉलेज में पढ़ने वाली ग्राम रोहणी की एक छात्रा ने गुरुवार दोपहर घर में ही कीटनाशक पी लिया। घबराहट होने पर बड़ी बहन ने खेत से पिता को बुलाकर उसे मूंदी अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक इलाज कर खंडवा रैफर कर दिया गया।
कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा रानी पिता कड़वाजी सिलावट बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बड़ी बहन ज्योति ने बताया रानी घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। पिता खेत में काम करने गए हुए थे। अचानक उसने कीटनाशक पी लिया। घबराहट होने पर मुझे बताया तो मैं भी घबरा गई। पिता को सूचना देकर खेत से बुलाकर रानी को अस्पताल भेजा। उसने यह कदम क्यों उठाया यह मुझे भी नहीं पता। एसआई भीम सिंह मंडलोई ने बताया अस्पताल से सूचना मिली है। छात्रा को इलाज के लिए खंडवा भेजा गया है। उसके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सीने में दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
ग्राम शिवरिया निवासी हरी राम पिता नारद गुर्जर (50) को अचानक सीने में दर्द हुआ। उनके मकान में सुधार कार्य चल रहा था। काम कर रहा मिस्त्री शिवपाल कोरकू उन्हें बाइक से मूंदी सीएचसी लेकर पहुंचा लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉ. गगन दिलावरे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।