पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Seeing The Slow Movement In The Mall The Betrayal Of The Condition Of Knee Pain Was Given A Bill Of 320 Lakh Was Made

मॉल में धीरे-धीरे चलता देख घुटने के दर्द का शर्तिया इलाज का दिया झांसा, 3.20 लाख का बनाया था बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घुटने के दर्द के कारण ठगी का शिकार होने वाली एक महिला भी सामने आई। उन्हें शॉपिंग मॉल में धीमे चलते देख बदमाश उनके पास पहुंचा और शर्तिया तरीके से घुटने के इलाज का झांसा दिया। फिर एक व्यक्ति को नामी डॉक्टर बताते हुए उसका नंबर दे दिया। अगले दिन वह महिला के घर पहुंचा और घुटने से खून निकालकर 50 हजार ले गए। जब तिलक नगर में गैंग पकड़ाई पीड़ित महिला भी सामने आई। परदेशीपुरा पुलिस ने नंदानगर की गली नंबर 10 नंबर में रहने वाले निरंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद रंजीत शेख और दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपी ने जो दवाइयां बताईं, वह बाजार में मिली ही नहीं

दो-तीन दिन बाद आरोपी ने फोन किया कि वह कुछ दवाइयां बता रहा है। उन्हें लेने पर ही इलाज में फायदा होगा। उसकी बताई दवाइयां खोजी गईं, लेकिन नहीं मिली। जब अखबारों में खबरें आई की ऐसा ही ठग गिरोह तिलक नगर में पकड़ाया है तो दंपती ने भी केस दर्ज करवाया।

सूई से पैरों में छेद कर नली से पीला लिक्विड निकाला, हर बूंद के 70 रुपए मांगे

निरंजन ने बताया वह प्राइवेट सर्विस करते हैं और प|ी गृहिणी है। 2 मार्च को वह बेस्ट प्राइज गई तो धीरे-धीरे चलते देख एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और अपना नाम दीपक शर्मा बताया। बोला आपके पैरों में बहुत प्रॉब्लम है, मेरी मा‌ं के पैरों में भी दर्द रहता था। एक डॉक्टर ने ठीक कर दिया। आप भी उनसे इलाज करवाएंगी तो फायदा होगा। उसने इलाज करने वाले का नंबर देकर नाम डॉ. मोहम्मद रंजीत बताया। अगले ही दिन आरोपी महिला के घर पहुंच गया और बोला आपके पैरों में तो पीला लिक्विड जमा है, जिसे निकालना पड़ेगा। हर बूंद के 70 रुपए लगेंगे। उसने सूई से महिला के पैरों में छोटा सा छेद कर नली से पीला लिक्विड निकाला। बूंदों के हिसाब से इलाज के नाम पर आरोपी ने 3.20 लाख मांगे। दंपती ने इतने रुपए होने से मना किया तो आरोपी ने हंगामा किया। बाद मेें सौदा तय होने पर निरंजन ने उन्हें 50 हजार का चेक दे दिया।
खबरें और भी हैं...