- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Selfish Work For The Society Comes Back In Another Form
समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से किया गया काम दूसरे रूप में लौटकर आता है
felicitation
400 से अधिक बच्चों को ओपन लर्निंग स्कूल में दे रहीं शिक्षा
डाॅ. ललिता ने अपने घर के आसपास और पार्क में भटकते हुए नशे में लिप्त बच्चों की दुर्दशा को देखते उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का विचार किया। आठ बच्चों के साथ एक प्रयोग शुरू किया और आज 40 स्वयं सेवकों के साथ 400 से अधिक बच्चों को वे अोपन लर्निंग स्कूल में शिक्षा दे रही हैं। चूंकि बच्चों को एक बगीचे में शिक्षा दी जाती है इसलिए इसे ‘ओपन स्काई लर्निंग स्कूल’ कहा जाता है। डाॅ. ललिता ने डीएवीवी में अध्यापन की नौकरी छोड़कर गरीब बच्चों और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए काम किया। इस मौके पर यूएसएम की द्वैमासिक पत्रिका ‘यूथ एक्शन’ का विमोचन भी किया गया।
शैक्षणिक और सामाजिक उद्यमी अंजलि अग्रवाल ने कहा कि जो भी सेवा हम समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से करते हैं, वह दूसरे रूप में हमारे पास ही लौटकर आएगी। यह बात उन्होंने यूनिवर्सिटी साॅलिडेरिटी मूवमेंट आॅफ वैल्यू एजुकेशन फाॅर पीस के कार्यक्रम में कही। एक सभागार में किए गए इस कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। इस कार्यक्रम में डाॅ ललिता शर्मा \\\"अनंत\\\' को यूएसएम अवाॅर्ड दिया गया।
स्वागत भाषण ऐनी पवार ने दिया और संचालन नीतू जोशी ने किया। शीना वर्गीस ने आभार माना। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, कार्यरत पेशेवर, स्कूल शिक्षक, काॅलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स शामिल थे।