पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Several Cities Fell Including Bhopal Three Inches Of Rain In Shahdol

भोपाल समेत कई शहराें में अाेले गिरे, शहडोल में तीन इंच बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में 140 पर पहुंचा रात में पारा

17-18 मार्च काे भोपाल सहित कई जगह बारिश

वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार 17-18 मार्च काे भाेपाल समेत मप्र में बारिश हाेने अाैर कहीं-कहीं अाेले गिरने की संभावना है।

ये सिस्टम करा रहे प्रदेश में ओले-बारिश

1. उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर 9.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इसे ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं।

2. हरियाणा में 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का एक घेरा बना है। इसके कारण अरब सागर नमी अा रही है।

3. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इससे मप्र के पूर्वी हिस्से से हाेती हुई विदर्भ तक ट्रफ लाइन बनी है।

कहां-कितनी बरसात

शहर बारिश

जैतपुर-शहडाेल 3 इंच

साेहागपुर-शहडाेल 2 इंच

शाहपुरा- डिंडाेरी 2 इंच

अमपुर-डिंडाेरी 1 इंच

अनूपपुर 1.5 इंच

उमरिया 1.7 इंच

कुसमी-सीधी 1 इंच

दिन में 3.20 लुढ़ककर 27.6 डिग्री पर पहुंचा

भाेपाल | प्रदेश में मार्च में भी माैसम के मिजाज बदले हुए है। तपिश की जगह बारिश हाे रही हैं अाैर अाेले गिर रहे हैं। शुक्रवार तड़के राजधानी के कई इलाकाें में अाेले गिरे अाैर बारिश हुई। हालात यह हैं कि गुरुवार रात पूर्वी मप्र में जुलाई जैसी बारिश हुई। इन इलाकाें में बारिश का सिलसिला शुक्रवार दिन में भी जारी रहा। बैरागढ़ अाब्जरवेटरी में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस वजह से वातावरण में ठंडक भी घुल गई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। भाेपाल में दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 3.2 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा।

छतरपुर के मुड़हरा गांव में अाेलावृष्टि।
खबरें और भी हैं...