शरीफ खान ने स्टेट पैरा स्वीमिंग में जीता स्वर्ण
achievement
विक्रम अवॉर्डी शरीख खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा स्वीमिंग स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने इस चैंपियनशिप के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों काे पीछे छोड़कर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। शरीफ इस प्रदर्शन के आधार पर आगामी समय में होने वाली ओपन नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मप्र को गोल्ड दिलाने के लिए पूल में उतरेंगे। पैरा स्वीमर शरीफ ने 200 मीटर की आईएम में भी भाग लिया था। इस इवेंट में उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। जिला खेल परिसर कंपू में कार्यरत शरीफ अब 26 मार्च को बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर 28 मार्च से शुरू होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में विभिन्न प्रदेशों के बालक-बालिकाओं के साथ महिला और पुरुष पैरा स्वीमर भाग लेंगे।