- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Shashank Busy On Karthik39s Film Holding Varun39s 39mr Lele39
वरुण की ‘मिस्टर लेले’ होल्ड कर, कार्तिक की फिल्म पर जुटे शशांक
शशांक खेतान ने बीते दिनों अनाउंसमेंट की थी कि वे वरुण धवन के साथ ‘मिस्टर लेले’ बनाने जा रहे हैं पर यह फिल्म वरुण के बिजी शेड्यूल के चलते शुरू नहीं हो पाई। अब सुनने में आया है कि शशांक ने वरुण की फिल्म को होल्ड पर डालते हुए कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू करने का फैसला किया है। चर्चा है कि यह एक लव स्टोरी है जिसका नरेशन कार्तिक को किया जा चुका है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। कार्तिक पहले से ही इस बैनर की ‘दोस्ताना 2’ में काम कर रहे हैं। लीड एक्ट्रेस पर फैसला बाकी है।