पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Shiva Vandana In Kathak And Pootna Slaughter Kalia Mardan In Satria Dance

कथक में शिव वंदना और सत्रीया नृत्य में पूतना वध-कालिया मर्दन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़ घराने का शुद्ध कथक

वी. अनुराधा सिंह ने राग तोडी में शिव वंदना पेश की। इसमें उन्होंने शिव के विभिन्न रूपों व चक्करदार 45 चक्कर की परने पेश कीं। इसके बाद रायगढ़ घराने का शुद्ध कथक पेश किया। इसके बाद उन्होंने पंजाबी अद्दा ताल पर राग खमाज में आधारित बंदिश रंग डारूंगी नंग के लालन पे... पर नृत्य किया।

सत्रीया नृत्य

अंत में सत्रीया नृत्य की शुरुआत राजूमोनी सैकिया और निशिता पाराशर ने कृष्ण वंदना से की। यह थोकोनी ताल में तैयार प्रस्तुति थी। जिसके बाद उन्होंने एक ताल, सूतकला और मिश्र ताल में नृत्य पेश किया। इसी क्रम में कलाकारों ने गोवर्धन लीला पूतना वध और कालिया मर्दन काे नृत्य के माध्यम से दिखाया।

सितार वादन से आगाज

संगीत पर केंद्रित इस प्रस्तुति का आगाज मो. इरफान के सितार वादन से हुई। इसमें उन्होंने राग मारवा में तीन गत प्रस्तुत कीं। इसके बाद गत विलंबित, मध्य एक ताल, द्रुत तीन ताल में गतें पेश की। इसके बाद उन्होंने पटियाला और आगरा घराने का गायकी अंग पेश किया। इसके बाद डॉ. शशिकला रवि ने भरतनाट्यम नृत्य में शिव पार्वती वंदना को प्रस्तुत किया। इसके बाद मुथुस्वामी दिग्शितर और आदि शंकराचार्य पर केंद्रित बंदिशों काे नृत्य में पेश किया।

सिटी रिपोर्टर| शहीद भवन में गुरुवार को चक्रधर महोत्सव का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन वृंदा कथक केंद्र की ओर से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इसमें जयपुर के मो. इरफान का सितार वादन, पुणे की डॉ. शशिकला रवि ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में भोपाल की वी. अनुराधा सिंह ने कथक नृत्य और गुवाहाटी की राजूमोनी सैकिया और निशिता पाराशर ने सत्रीया नृत्य पेश किया।
खबरें और भी हैं...