शिखर की हैट्रिक से जीता शिवधाम क्लब
आठवीं महर्षि वाल्मीकि ट्राॅफी : वंशकार क्लब भी जीता
शिखर (हैट्रिक सहित पांच विकेट) की धातक गेंदबाजी की बदौलत शिवधाम क्लब ने महाकाल क्लब को आठ विकेट से हराते हुए आठवीं महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। साथ ही वंशकार क्लब ने भी जीत दर्ज की। बाबे आली मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में महाकाल क्लब ने पहले खेलते हुए 95 रनों का छोटा-सा स्कोर बनाया। 96 रनों का लक्ष्य शिवधाम क्लब के बल्लेबाजों ने दो विकेट पर हासिल कर लिया। शिखर को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में वंशकार क्लब ने चार विकेट पर 205 रन बनाए। उसकी ओर से हर्ष घेघाट ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। जबाव में लाॅयन क्लब टीम 72 रनों पर ही सिमट गई। वंशकार क्लब ने इस मैच में 133 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। हर्ष घेघट को मैन आॅफ द मैच चुना गया।