- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Shopkeepers Spread Goods To The Road Traffic Disrupted
दुकानदारों ने रोड तक फैलाया सामान, आवागमन बाधित**
राजधानी को एक तरफ स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी आेर शहर को अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही है। अतिक्रमणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिसे जहां जगह मिल रही है, उसने वहां कब्जा कर लिया है। शहर का कोई भी इलाका इससे अछूता नहीं है। गर्मी की दस्तक आते ही जगह-जगह कूलर बिकना शुरू हो गए हैं। ऐसा ही मामला नरेला शंकरी स्थित सच्चिदानंद नगर का है। यहां कूलर व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे तक टेंट लगाकर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा वहां बड़ी संख्या में कूलर रख दिए हैं। इस कारण न राहगीरों के पैदल चलने की जगह बची है और न ही वाहन पार्किंग की। इस वजह से वाहन चालक भी चाहे जहां वाहन पार्क कर देते हैं। इससे ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते हैं। कुछ जागरूक नागरिकों ने इस संबंध में नगर निगम के कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जल्द यहां से कब्जा हटाए
नगर निगम को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां से कब्जा हटाए। अगर एक जगह अतिक्रमण नहीं हटता है तो उसकी देखा-देखी और लोग भी वहां कब्जा करने लगते हैं। इस तरह शहर की सुंदरता खराब होती है। गौरव शर्मा, शिकायतकर्ता, नरेला शंकरी
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429
citizen journalism