- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Shri Nagdah Agnihotri Brahmin Society Gave The Message Of Holi Game Do Not Be Afraid Of Corona Virus Be Cautious
श्री नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज ने होली खेल संदेश दिया- कोरोना वायरस से डरें नहीं, सतर्क रहें
इंदौर| नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज ग्रुप ने कैट रोड स्थित एक रिसोर्ट में प्री-होली मिलन का आयोजन किया। इसमें समाजजनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर कोरोना से डरने के बजाय सावधानी के साथ त्योहार खुलकर मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, एडवोकेट दिनेश चतुर्वेदी, पुष्करलाल व्यास, प्रभाकर त्रिवेदी, संतोष कुंडल, भगवतीप्रसाद कुंडल, प्रताप दुबे, तिमिरहर मंडलोई, सुदर्शन दुबे, पंकज व्यास, पिंगलेश कचौले आदि मौजूद थे। इस दौरान महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। महिला मंडल का प्रतिनिधित्व प्रमिला व्यास, शर्मिला चतुर्वेदी, माला कुंडल, श्रुति शर्मा, रेखा शर्मा, माधुरी मिश्रा, मनीषा दुबे, प्रियंका दुबे आदि ने किया।