- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Siddheshwar Hanuman Temple Will Be Built In Three Crores Will Make Seating Area Water Tank Pavilion For Shade
तीन करोड़ में संवारेंगे सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, बैठने की जगह, पानी का कुंड, छांव के लिए मंडप बनाएंगे
इंदौर | 400 साल प्राचीन सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में ट्रस्ट का गठन होने के बाद अब इसे भव्य रूप में बनाने की कार्ययोजना बन गई है। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने पूरी योजना बनाई है। इसमें करीब तीन करोड़ की लागत से निर्माण काम होगा और जल्द इसका काम शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा नोडल एजेंसी के तौर पर विकास काम किया जाएगा। मंदिर की डिजाइन तैयार हो गई है। िडजाइन के अनुसार मंदिर में बैठने के लिए जगह, बीच में पानी का कुंड, छांव के लिए मंडप आदि बनाने की योजना है। मंदिर के विकास कामों के लिए अभी दानदाताओं और भक्तों से मदद ली जा रही है। इसके लिए मंदिर परिसर में ही एक दफ्तर बना दिया है।