- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Sindhi Panchayat Will Ban Public Awareness Campaign In Society By Banning Pre Wedding Shoots
सिंधी पंचायत ने प्री-वेडिंग शूट पर लगाई रोक समाज में चलाएंगे जनजागरण अभियान
संत हिरदाराम नगर की सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत ने प्री-वेडिंग शूट और बारात में शराब पर रोक लगा दी है। इस संबंध में हालही में हुई पंचायत की साधारण सभा में निर्णय लिया गया। इससे पहले पदाधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगाई जा चुकी थी। इसके अलावा पंचायत ने मृत्युभोज पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास किया है। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा है कि मृत्युभोज केवल परिवार के लोगों तक ही सीमित रखा जाए। पंचायत महासचिव माधु चांदवानी ने बताया कि प्री-वेडिंग शूट के दौरान हाल ही में कुछ घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे देखते हुए इसपर रोक का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बारात के दौरान रास्ते में शराब का सेवन करना भी उचित नहीं है। हाल ही में हुई पंचायत की साधारण सभा की बैठक में पदाधिकारी-सदस्यों ने इसपर सहमति दर्ज कराई है।
सिंधी भाषा की समृद्धि पर जोर
सिंधी भाषा, कला, साहित्य और संस्कृति को बढ़ाने देने जैसे सुझाव देकर बैंकर्स क्लब अध्यक्ष गुलाब जेठानी ने इसके लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। इस अवसर पर ईश्वरलाल हिमथानी, चंदू भैया, होतचंद बाबानी, बसंत चेलानी, कन्हैया इसरानी, भरत आसवानी, घनश्याम लालवानी, राजेश हिंगोरानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
शादी में शामिल न होने का सुझाव भी
कुछ पदाधिकारियों द्वारा प्री-वेडिंग शूट कराने और बारात में शराब का सेवन कराने वालों के विवाह समारोह में शामिल न होने का सुझाव दिया गया था। जिस पर सभी पदाधिकारी-सदस्यों की सहमति नहीं बन सकी। इसपर पंचायत उपाध्यक्ष परसराम आसनानी और हरीश मेहरचंदानी ने सुझाव दिया कि इसे लेकर आपील जारी की जाएगी।
पंचायत शुरुआत में में जारी करेगी अपील
पंचायत अध्यक्ष साबूमल रीझवानी के मुताबिक पंचायत द्वारा प्रतिबंधित सामाजिक कुरीतियों को पूरी तरह रोकने के लिए समाज में पहले अपील जारी की जाएगी। समाज के लोगों से कहा जाएगा कि वे इस तरह की सामाजिक बुराईयों का त्याग करें ताकि नई पीड़ी को सही दिशा मिल सके। पंचायत पदाधिकारी व्यापारियों से भी अपील करेंगे।
सबसे पहले पर्चे बंटवाए जाएंगे
तीनों प्रमुख निर्णयों के संबंध में पंचायत पदाधिकारियों द्वारा जनजागरण चलाया जाएगा। जिसके तहत लोगों के बीच पहुंचकर पर्चे बांटे जाएंगे। पदाधिकारियों का कहना था कि पंचायत के सभी निर्णयों का पालन तभी हो सकेगा, जब इसके लिए समाज में लोगों के बीच पहुंचकर अभियान के तहत उन्हें इनके दुष्परिणाम बताएंगे।
मेन रोड
वार्ड-05