पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Six Miscreants Plotting Robbery At Petrol Pump Arrested

पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रच रहे छह बदमाश गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदन नगर पुलिस और अन्नपूर्णा सीएसपी की टीम ने बुधवार रात वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी एक पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रच रहे थे।

पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ऋषि विहार कॉलोनी में रहने वाले अजय उर्फ जुबेर पिता सुरेशचंद्र शुक्ला, आस्था पैलेस कॉलोनी निवासी विकास उर्फ आकाश उर्फ विक्कू पिता अनारसिंह राठौर, बिस्टान के धामखेड़ा गांव निवासी अर्जुन पिता अमरसिंह नार्वे, वहीं के पवन पिता जालमसिंह जाघव और पीपरी थाना चैनपुरा के पर्वत पिता साहिबराम राठौर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि टीआई योगेशसिंह तोमर को सूचना मिली थी कि धार रोड स्थित तफरी गार्डन के पास झाड़ियों के पीछे हथियार से लैस छह संदिग्ध डकैती की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद टीआई और अन्नपूर्णा सीएसपी पुनीत गेहलोद की दो टीमों ने मौके पर दबिश दी।

आरोपियों के पास से एक कट्टा, 2 कारतूस, एक तलवार, दंराता मिला। इसके अलावा इनके कब्जे से चोरी की छह बाइक भी बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने पांच बाइक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र और एक चंदन नगर थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूला। इनके पास से करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के जेवर भी मिले। गैंग के सरगना आरोपी रवि और अजय आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पूछताछ में अजय और रवि ने बताया कि प्रेमिका के शौक को पूरा करने के लिए ये वारदात को अंजाम देते थे।

पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रचने वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में।
खबरें और भी हैं...