पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News Sleeper Bus Overtaking Enters Bus Truck 22 Passengers Injured 3 Of Them Seriously

ओवरटेक कर रही स्लीपर बस खड़े ट्रक में घुसी, 22 यात्री घायल, इनमें 3 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एबी रोड के ओवरब्रिज पर हादसा, टायर पंक्चर होने से रोड पर खड़ा था ट्रक

एबी रोड पर बालसमुद गांव स्थित ओवरब्रिज पर रविवार सुबह स्लीपर बस अोवरटेक करने के दौरान टायर पंक्चर होने से रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 22 यात्रियों को चोट आई। इनमें से 3 गंभीर घायल हुए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बालसमुद चौकी पुलिस के अनुसार अशोक ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी-1-पी3399 मुंबई से उज्जैन जा रही थी। बालसमुद गांव के पास ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक का टायर खराब होने से 15 मिनट पहले से ही रोड पर खड़ा था। घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं उसमें सवार 31 यात्रियों में से 22 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर बालसमुद चौकी पुलिस व सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस पहंुची। 5 यात्रियों को जुलवानिया और 17 यात्रियों को सिविल अस्पताल सेंधवा भेजा गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से बस को रोड से हटाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। बालसमुद चौकी प्रभारी शंकरसिंह निगवाल ने बताया कैबिन में बैठे लोगों ने बताया चालक को झपकी लगने से बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल हुए चालक के अनुसार बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस कारण ट्रक में जा घुसी। चौकी प्रभारी ने बताया ब्रेक की जांच मैकेनिक से करवाएंगे।

पिछले माह खत्म हुआ परमिट, हादसे में ये घायल

हादसे का शिकार अशोका ट्रैवल्स की बस का परमिट पिछले माह 29 फरवरी को ही खत्म होने की जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर है। बस में सवार 3 बच्चे, 8 महिला सहित 22 लोग घायल हुए। इनमें मुंबई निवासी मोनासिंह (27) पति संदीप सिंह, शिवम (26) पिता रामशंकर, माधवी (39) पति उत्तम, गिरीश (35) पिता पुरेलाल, माधव (30) पिता सदानन, गंगोत्री (31) पति गिरीश, उज्जैन निवासी जमील (34) पिता खली, दीपिका (37) पति गणेश, गणेश (40) पिता शंकर व हुसैन (50) पिता अब्बास अली, नफीसा (44) पति हुसैन, सेंधवा निवासी चेतन (32) पिता रामलाल व दीपांशु (30) पालीवाल, बरुफाटक निवासी अरुण (46) पिता रविनाथ, दसनावल निवासी गुड्डी (33) पति भारत, छाया (40) पति अर्जुन, ममता (25) पति बादाम, राहुल (8) पिता अर्जुन और आदित्य (3) पिता बादाम शामिल हैं।


निगेटिव न्यूज
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर,
जो आपको जानना जरूरी है**

इधर... भोंगर्या देखकर घर लौट रहे थे, बाइक खड़े कंटेनर में घुसी, 1 युवक की मौत, 3 घायल


बिजासन घाट | एबी रोड पर जामन्या में शनिवार रात बाइक खड़े कंटेनर में जा घुसी। इससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी। 3 घायल हुए। बाइक सवार युवक निवाली के पास वझर से भोंगर्या देखकर घर जा रहे थे। बिजासन चौकी के एएसआई कमलेश सावनेर ने बताया कंटेनर क्रमांक एचआ38-टी-6104 गद्दे भरकर गाजियाबाद से बैंगलुरु जा रहा था। खराबी आने से चालक ने कंटेनर ग्राम जामन्या के टावर फल्या के सामने रोड पर खड़ा कर दिया। इस दौरान क्रमांक एमएच19-बीए-1807 कंटेनर में जा घुसी। इससे बाइक सवार सुरेश पिता लालजिया बारेला निवासी धावड़ा की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्ना(17) पिता आसाराम निवासी धावड़ा, सियाराम(20) पिता दरमिया निवासी मांजनी और अनिल (21) पिता पियाराम निवासी दहीवद महाराष्ट्र घायल हुए। घायलों को हाईवे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सेंधवा भिजवाया गया।
खबरें और भी हैं...