पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉलर चना एवं गेहूं में मंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | डबल डॉलर चने की आवक नए की 8 हजार एवं 1200 बोरी पुराने की रही। मांग लगातार कमजोर पड़ने से भावों में गिरावट का दौर जारी है। जानकारों का कहना है कि अगले सप्ताह आवक बढ़ने पर भावों में और भी गिरावट आ सकती है। डॉलर की निर्यातक फर्में कोर्ट में गई हैं। देखना है उनके बारे में क्या राहत मिलती है। इंदौर मंडी में 3500 बोरी की आवक रही। नीलामी में डॉलर 3800 से 5200 रुपए। कुछ ट्रालियां 5120, 5190, 5285, 5360 एवं 5420 रुपए बिकी। कंटेनरों में डॉलर 42X44-5900 रुपए, 44X46-5700 रुपए, 58X60-4800 रुपए। चने के भाव भी लटकते जा रहे हैं। लेवाली का अभाव बना हुआ है। अन्य दलहनों में कामकाज कमजोर रहा। दालों में मांग कम है। अंडर टोन मंदी सूचक ही बताया जा रहा है। आगे-पीछे दालों के भाव घटना लगभग तय माना जा रहा है। इंदौर मंडी में 12 हजार बोरी की आवक रहने के साथ भावों में 100 रुपए की गिरावट आ गई। मालवराज ऊपर में 2200 रुपए और बेस्ट क्वालिटी का गेहूं 2100 से 2125 रुपए रह गया।

चना कांटा 3850 से 3900 देशी 3800 तुअर मप्र 4700 से 4900 तुअर महाराष्ट्र 5000 से 5050 मसूर 4400 मीडियम 4150 मूंग 6500 से 7000 बेस्ट 7600 से 7800 उड़द हलका 5500 से 6200 बेस्ट 6500 से 6700 रुपए। चना दाल चलनसर 4750 मीडियम 4900 बोल्ड 5050 मार्केवाली 5150 तुअर दाल फूल 7500 से 7600 मार्केवाली 7900 मसूर 5600 से 5800 उड़द दाल 7200 से 7500 बोल्ड 8300 से 8400 मोगर 8600 से 8800 बोल्ड 9400 से 9500 मूंग दाल 8700 से 8900 बोल्ड 9300 से 9400 मोगर 9600 से 9700 बोल्ड 9900 से 10100 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1750 से 1800 लोकवन-पूर्णा 1850 से 2100 मक्का 1525 से 1550 रुपए।
खबरें और भी हैं...