पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेहूं, मक्का एवं उड़द में मंदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| गेहूं की आवक का विशेष दबाव नहीं बनने के बाद भी भावों में मंदी गहरा गई है। घटे भावों पर भी लेवाल पीछे हटते जा रहे हैं। मिल क्वालिटी 1750 से 1800 पूर्णा-लोकवन 1850 से 2000 मालवराज 2100 रुपए रह गया। मक्का में 1550 रुपए में लेवाल नहीं बन रहे हैं। मक्का की हालत काफी खराब है। राजनीतिक घमासान में मक्का-उत्पादकों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। समर्थन भाव से काफी नीचे बिक रही है। बर्मा में उड़द पुन: तेज बताया गया किंतु मुंबई बंदरगाह पर लेवाली का अभाव होने से भाव दबते जा रहे हैं। उड़द मुंबई 5700 से 5725 चेन्नई 5800 रुपए। डबल डॉलर चने की कुल आवक 4500 बोरी की रही। इंदौर में 1800 बोरी की आवक बताई गई। नीलामी में डॉलर 4200 से 5200 रुपए। कुछ ट्रालियां 5080, 5140, 5265 एवं 5375 रुपए बिक गई। कंटेनरों में डॉलर चना 42X44-5950 रुपए 44X46-5750 रुपए 58X60-4850 रुपए। डिब्बे में चना तेज होने से मंडी में भी भाव सुधारकर बोले गए। हालांकि लेवाली का अभाव बताया गया। तुअर, मसूर, उड़द एवं मूंग में भी उल्लेखनीय कामकाज का अभाव रहा। दालों में मांग सुस्त रही और भावों में लगभग स्थिरता रही।

चना कांटा 3900 से 3950 देशी 3850 तुअर मप्र 4700 से 4900 तुअर महाराष्ट्र 5000 से 5100 मसूर 4400 मीडियम 4150 मूंग 6500 से 7000 बेस्ट 7600 से 7800 उड़द हलका 5500 से 6200 बेस्ट 6400 से 6600 रुपए। चना दाल चलनसर 4700 मीडियम 4900 बोल्ड 5000 मार्केवाली 5100 तुअर दाल फूल 7500 से 7600 मार्केवाली 7900 मसूर 5650 से 5850 उड़द दाल 7200 से 7500 बोल्ड 8300 से 8400 मोगर 8600 से 8800 बोल्ड 9400 से 9500 मूंग दाल 8700 से 8900 बोल्ड 9300 से 9400 मोगर 9600 से 9700 बोल्ड 9900 से 10100 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1750 से 1800 लोकवन-पूर्णा 1800 से 2000 मक्का 1500 रुपए।
खबरें और भी हैं...