पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Smile Award To 5 Celebrities Of The City For Creating Smiles In The Society

समाज में मुस्कराहट बिखेरने के लिए शहर की 5 हस्तियों को स्माइल अवॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

felicitation

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की संस्थाओं ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया

{कैलाश मुंशी, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अरुण अग्रवाल, स्मिता भारद्वाज, जस्टिस वी.डी. ज्ञानी, जयश्री संघवी, डॉ. सुरेंद्र दिल्लीवाल, पुरुषोत्तम वाघमारे, डॉ. ज्योति बिंदल, आर्यमा सान्याल, रेणु पंत, स्मिता भारद्वाज व डॉ. सरिता राव।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 5 महिलाओं को देवी मां अहिल्या नारी गौरव अलंकरण से नवाज़ा गया। सत्कार कला केंद्र की ओर सेे किए गए कार्यक्रम में आईएएस रेणु पंत (सचिव म.प्र. सूचना आयोग भोपाल), आईएएस स्मिता भारद्वाज (प्रबंध संचालक म.प्र. वित्त निगम एवं प्रमुख सचिव म.प्र. शासन), एमजीएम कॉलेज डीन ज्योति बिंदल, एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल, मध्य भारत की प्रथम महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता राव को सम्मानित किया गया। डॉ. अरुण अग्रवाल और कैलाश मुंशी ने बताया महिलाएं कठोर परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति के बल पर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं। इस मौके पर डॉ. अशोक शर्मा, समता जैन, जस्टिस वी.डी. ज्ञानी, जयश्री संघवी, डॉ. सुरेन्द्र दिल्लीवाल, पुरुषोत्तम वाघमारे मौजूद थे।

महिला दिवस पर इंदौर ब्यूटी एसोसिएशन ने कार्यक्रम कराया। इसमें महिलाओं ने ऑर्गेनिक खेती और उसके फायदे जाने। मीनाक्षी पुराणिक ने बताया अच्छे खानपान और इनरब्यूटी से बाहरी सुंदरता खुद ब खुद निखरेगी। इस मौके पर रानी नागपाल, मधु वडेरा, सीमा देवभक्त, हेतल सहित सभी सदस्य मौजूद थीं।

5 महिलाओं को देवी मां अहिल्या नारी गौरव अलंकरण सम्मान

सिटी रिपोर्टर. अपने प्रयासों से समाज में मुस्कराहट बिखरने वाली शहर की पांच हस्तियों काे रविवार को स्माइल अवॉर्ड से नवाज़ा गया। रेडीसन ब्लू होटल में हुए सम्मान समारोह में मंत्री जीतू पटवारी ने सफाई में अव्वल आने पर नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह, देवी अहिल्या एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए डायरेक्टर आर्यमा सान्याल, ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहीं ललिता शर्मा, पर्यावरण हित के लिए काम कर रहे किशोर कोडवानी और दिव्यांग बच्चों के हित में काम कर रहीं राखी फडनीस को यह सम्मान दिया।
खबरें और भी हैं...