पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबाड़ वाहन से निकल रहे हैं सांप-बिच्छू**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम ने शहर की सड़कों पर वर्षों से खड़े पुराने वाहन उठाने वाले अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यही कारण है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर खड़े कबाड़ वाहन देख जा सकते हैं। कबाड़ वाहनों से सांप-बिच्छू निकल रहे हैं।

नगर निगम के रिमूवल विभाग ने स्वच्छता अभियान के नाम पर दो साल पहले सड़कों पर खड़े लावारिस वाहन उठाना शुरू किया था। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 200 से ज्यादा पुराने वाहन उठाए गए। इन वाहनों को रामपुर कोठी यानी केसरबाग रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय परिसर में रखा गया। विजय नगर आरटीओ कार्यालय और ट्रेंचिंग ग्राउंड में भी ये वाहन रखे गए। लेकिन अब नगर निगम का यह अभियान बंद हो गया है। नतीजतन सड़कों पर खड़े वाहन शहर का सौंदर्य बिगड़ रहा है।{शेष पेज 2 पर

नरेंद्र तिवारी मार्ग

शहर की सड़कों पर सालों से जमे हैं यह वाहन, बिगाड़ रहे हैं स्वच्छ शहर की छवि**

फ्रूट मार्केट के पीछे
खबरें और भी हैं...