- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Social Media Launch Of The Performance Of The Creation Of The City With 14 Female Drummers Of The Country And The World Today
देश-दुनिया की 14 फीमेल ड्रमर्स के साथ शहर की सृष्टि की परफॉर्मेंस का सोशल मीडिया लॉन्च आज
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
शहर की सृष्टि पाटीदार के नाम 31 घंटे लगातार ड्रम्स बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अब वे एक नई उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। भारत सहित न्यूयॉर्क और ओकलैंड से भी चुनिंदा 14 आर्टिस्ट्स के साथ उन्होंने वीडियो कोलैबरेशन किया है और इन सभी ने मिलकर जो वीडियो बनाया है वह आज यूट्यूब पर लॉन्च किया जाएगा। इन 14 आर्टिस्ट्स में ड्रमर्स के साथ परकशनिस्ट्स भी हैं। दिल्ली से मनस्विता जायसवाल और गीतांजलि कालता, मुम्बई से आरिफा रिबेलो, अक्षता उछिल और नेहा मूल्ये, बेंगलुरु से आंचल गेही, सोनिका मालोथ और सोहिनी भट्टाचार्या, मंगलोर से थिया मैथियास,चेन्नई से चारु हरिहरन, ओकलैंड कैली से राधिका जॉर्ज और न्यूयॉर्क से दीपा पॉलस के साथ इंदौर की सृष्टि पाटीदार इस वीडियो में परफॉर्म करती नज़र आएंगी। इसमें ये सभी एक ऐसे सॉन्ग पर ड्रम्स और परकशन प्ले करेंगी जिसमें ओरिजनली ड्रम्स का इस्तेमाल न किया गया हो। हर आर्टिस्ट 20 सेकंड का पार्ट ड्रम पर प्ले करेगी और चारु हरिहरन, गीतांजलि कालता और दीपा पॉलस इसमें परकशन पर रहेंगी।
नीमच के पास एक गांव की रहनेवाली सृष्टि पेशे से इंजीनियर हैं। अपने पैशन के लिए उन्होंने अच्छे पैकेज की जॉब छोड़ दी। 2016 में 31 घंटे लगातार ड्रम्स बजाकर अमेरिकन ड्रमर का रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। फरवरी 2020 में पुणे में हुए वी एच सुपरसॉनिक म्यूज़िक फेस्ट में भी इंटरनेशनल आर्टिस्ट मैडम गांधी के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं।