बॉलीवुड नंबर्स पर किया सोलो-ग्रुप डांस
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
आईईएस यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा उत्कर्ष वार्षिक उत्सव का आयोजन आईईएस कैंपस के ओपन ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें विवि के सभी विभागों इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट, फार्मेसी के छात्रों ने हिस्सा लिया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें स्किट, कव्वाली, रैंप वॉक आदि खास रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जयंत सोनवालकर वाइस चांसलर भोज विवि के मुख्य आतिथ्य व डॉ. सुनीता सिंह प्रो चांसलर आईईएस यूनिवर्सिटी द्वारा दीप प्रज्ज्वजलित कर किया गया।
इस दौरान छात्रों ने क्लासिकल एवं वेस्टर्न थीम पर शानदार ग्रुप-सोलो डांस पेश किया। इसमें होली पर अक्षिता एवं ग्रुप ने लेट्स प्ले होली पर विशेष प्रस्तुति दी। इसी क्रम में अरबाज एंड ग्रुप ने इंडो वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। वहीं रैंप वॉक में भी स्टूडेंट्स ने अपना हुनर दिखाया। एमडी शकीब को मिस्टर ईव एवं शिल्पी मैथिल को मिस ईव, निहाल अहमद को मिस्टर उत्कर्ष एवं अनुप्रिया शुक्ला को मिस उत्कर्ष के अवाॅर्ड से नवाजा गया। इस दौरान वर्ष 2019-20 के छात्रों को प्लेसमेंट, एकेडमिक्स एवं को-करिकुलर एक्टिविटीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अंत में छात्रों के लिए ओपन डीजे का आयोजन किया जिसे सभी ने खूब एन्जॉय किया।