- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Some More Power Distribution Centers Will Get Wireless Sets There Will Be Immediate Solution To The Problems Of Consumers
कुछ और बिजली वितरण केंद्रों को मिलेंगे वायरलेस सेट, उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत होगा समाधान
इंदौर | मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चारों ओर विकसित हो रहे शहर में बिजली की सुविधाएं बढ़ा रही है। इसी क्रम में धरमपुरी, कनाड़िया, तिल्लौर, रंगवासा, दूधिया बिजली वितरण केंद्रों को वायरलेस सेट सुविधाएं दी जा रही हैं। इन केंद्रों के एई, जेई के अलावा कुमेड़ी, अलवासा, लोटस पार्क, बिचौली हप्सी, ओमेक्स सिटी, इम्पायर मेट्रो, बीआरजी, एचटी कंट्रोल रूम, मोरोद ग्रिड खंडवा रोड आदि के प्रभारी के पास, लाइन स्टाफ के सात वाहन प्रभारियों के पास भी वायरलेस सेट रहेगा। एमडी विकास नरवाल के मुताबिक, कुल 32 वायरलेस सेट एवं इनके संचालन के लिए एयर टाइम अनुमति के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे सेवाएं देने, बिजली अवरोध पर तुरंत सुनवाई का इंतजाम और नई कॉलोनियों के लिए तीव्रता पूर्वक सुविधाओं के लिए वायरलेस सेट को मंजूरी दी गई है।