- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Sometimes Due To Operational Reasons Sometimes Due To Lack Of Load Flights Are Being Canceled
कभी ऑपरेशनल कारण, कभी लोड की कमी बताकर रद्द कर रहे उड़ान
एअर इंडिया की दिल्ली से भोपाल के बीच मार्निंग फ्लाइट एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हे। पिछले दो दिनों से कभी लोड न मिलने के कारण तो कभी ऑपरेशनल कारणों से इस फ्लाइट को कैंसिल रखा गया। बुधवार को तो इस फ्लाइट को री-शेड्यूलिंग के नाम पर कैंसिल कर दिया गया। इतना ही नहीं स्पाइस जेट भी इस मामले में पीछे नहीं रहा, उसने भी होली के दिन मंगलवार को मार्निंग दिल्ली फ्लाइट कैंसिल कर दी। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि लोड का एडजस्टमेंट अन्य फ्लाइट्स में कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को समस्या नहीं हुई।
नहीं मिला था लोड
शमशेर खान, स्टेशन मैनेजर एअर इंडिया
मुबीन अहमद, सुपरवाइजर, स्पाइस जेट
पहले भी हो चुकी है कैंसिल
यह पहला मौका नहीं हैं, जब एअर इंडिया ने फ्लाइट्स को कैंसिल कर कारण ऑपरेशनल या री-शेड्यूल किया जाना बताया हो। अक्सर कंपनी के अधिकारी फ्लाइट को कैंसिल न बताकर मर्ज कर चलाने या ऑपरेशनल कारण बता देते हैं। जबकि असलियत में फ्लाइट कैंसिल रखी जाती है।
किस तारीख को... किन कारणों से रद्द की थी फ्लाइट.
फ्लाइट का नाम कैंसिल रहने की तारीख कारण
एआई-435 9 मार्च 2020 ऑपरेशनल
एआई-435 10 मार्च 2020 लोड न मिलना
एसजी-2623 10 मार्च 2020 लोड न मिलना
एआई-435 11 मार्च 2020 री-शेड्यूल
(स्रोत: राजा भोज एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार)