एसपी-11 ने बिजली कंपनी काे तीन विकेट से हराया
एसपी-11 अाैर बिजली कंपनी के बीच फाइनल मुकाबला राेमांचक रहा। अंतिम अाेवर तक चले मैच में एसपी-11 ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया साथ ही अधिकारी-कर्मचारियाें की ट्राफी पर भी कब्जा किया।
मप्र लिपिक वर्ग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिमखाना मैदान पर टेनिस बाॅल स्पर्धा का अायाेजन किया जा रहा था। रविवार काे स्पर्धा के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में बिजली कंपनी ने जिला काेषालय काे व दूसरे मैच में एसपी-11 ने थर्मल पावर काे हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बिजली कंपनी व एसपी-11 के बीच खेला गया जिसमें बिजली कंपनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 अावेराें में 116 रन बनाए। जवाब में एसपी-11 ने 10 अाेवराें में 7 विकेट खाेकर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन अाफ दि डीएसपी मैच पूनम यादव डीएसपी काे दिया गया। उन्हाेंने 13 गेंदाें पर 22 रन बनाए जबकि मैन अाफ दि सीरिज बिजली कंपनी के िनर्मल काे दी गई। स्पर्धा संयाेजक सुमेरसिंह साेलंकी, अजय तिवारी ने बताया ट्राफी वितरण के पहले यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल कानूनगाे, विमल चाैधरी, शिवदत्त माैर्य, जेएन अटूट, अाेमप्रकाश चाैरे के साथ जिले के पुराने फुटबाल खिलाड़ी अानंद तिवारी, माेहम्मद अाजाद व हाॅकी के लिए रमाकांत गुहा काे सम्मानित किया गया। कैरम स्पर्धा का फाइनल मैच कलीम खान पीडब्ल्यूडी व अनिल गाैर स्वास्थ्य विभाग के बीच हुअा। जिसमें अनिल गाैर विजयी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, मप्र लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनाेज वाजपेयी थे।
थर्मल पावर व एसपी-11 के बीच सेमीफाइनल मैच में एसपी-11 ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया अाैर फाइनल भी जीता।