पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Speaker Gave Notice To The Mlas Who Went To Bengaluru

बेंगलुरू गए विधायकों को स्पीकर ने दिए हाजिर होने के नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस से बागी होकर बेंगलुरू गए सिंधिया समर्थक विधायकों को विधानसभा ने नोटिस जारी िकए हैं। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) एनपी प्रजापति ने इन्हें हाजिर होकर इस्तीफे की सत्यता बताने को कहा है। इस्तीफे स्वेच्छा से दिए गए हैं या किसी दबाव में, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताना होगा।

नोटिस में 6 विधायकों को शुक्रवार को तथा 7 को शनिवार को बुलाया गया है। शुक्रवार को बचे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो इस्तीफा मान्य नहीं होगा। शुक्रवार को उन छह सिंधिया समर्थक मंत्रियों को भी बुलाया गया है, जो बेंगलुरू में विधायकों के साथ हैं। इस्तीफा देने वाले विधायकों के घरों पर ये नोटिस भेजे गए हैं। राजनीतिक हलकों में इस कवायद को कर्नाटक फाॅर्मूला माना जा रहा है। इस्तीफा अमान्य होने की सूरत में सभी बागी विधायक कांग्रेस के ही कहे जाएंगे। जब कभी फ्लोर टेस्ट या विश्वास मत की बात होगी तो व्हिप जारी किया जा सकता है। ये विधायक व्हिप के दायरे में रहेंगे। यदि उल्लंघन होता है तो विधानसभा अध्यक्ष इन्हें अयोग्य ठहरा सकते हैं। इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने कहा, कि नोटिस नियमानुसार ही दिए हैं। शेष|पेज 10 पर

खबरें और भी हैं...