पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Spot Test Of Milk Mawa Paneer And Spices Begins Mobile Food Lab Will Run Till 28th March

दूध, मावा, पनीर और मसालों के स्पाॅट टेस्ट शुरू, 28 मार्च तक चलेगी मोबाइल फूड लैब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज सुबह 11 बजे से ललिता नगर में, दाेपहर 2.30 बजे से न्यू मार्केट पेट्रोल पंप के पास होगी जांच

अब आप दूध, मावा, पनीर और मसालों में हाेने वाली मिलावट की जांच ऑन स्पॉट करा सकते हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) मोबाइल फूड लेबोरेटरी का संचालन करेगा। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई है। एफडीए 28 मार्च तक शहर के विभिन्न इलाकों में लेबोरेटरी का संचालन करेगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लेबोरेटरी में खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेगा। एफडीए के संयुक्त संचालक डीके नागेंद्र ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक बंजारी, ललिता नगर काेलार राेड पर लैब रहेगी। इसके बाद दाेपहर 2.30 बजे से न्यू मार्केट पेट्रोल पंप के पास लैब खड़ी रहेगी, यहां पर कोई भी आम व्यक्ति शाम 5.30 बजे से पहले अाकर खाद्य पदार्थ की जांच करा सकता है।

बुधवार को भेल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लैब चलाई गई थी। संयुक्त संचालक ने बताया कि मोबाइल फूड लैबाेरेटरी में खाद्य पदार्थों की बेसिक टेस्ट किए जाते हैं। इसमें किसी भी खाद्य पदार्थ की माइक्रोबायलॉजिकल जांच नहीं होंगी। खाद्य पदार्थ की जांच का रिकाॅर्ड लेबोरेटरी टेस्ट रजिस्टर में रखा जाएगा। यह जांचें नि:शुल्क होंगी।

मिलावट की जांच... भेल क्षेत्र से शुरुआत, खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच

भेल क्षेत्र में जांच करते अफसर।
खबरें और भी हैं...