- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Star Air39s Indore Kishangarh Flight Will Run From 16 Three Days A Week Fare Rs 2800
स्टार एयर की इंदौर-किशनगढ़ फ्लाइट 16 से, सप्ताह में तीन दिन चलेगी, किराया 2800 रु.
इंदौर | स्टार एयर इंदौर-किशनगढ़ (राजस्थान) के लिए अपनी फ्लाइट 16 मार्च से शुरू करेगी। किशनगढ़ फ्लाइट शुरू होने के बाद इंदौर से राजस्थान के अजमेर, जयपुर अौर पुष्कर के लिए कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। स्टार एयर की यह इंदौर से दूसरी फ्लाइट है। एयरलाइंस कंपनी ने जनवरी से इंदौर-बेलगाम (कर्नाटक) के लिए अपनी फ्लाइट शुरू की थी।
इंदौर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी
{फ्लाइट इंदौर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। शाम 4.05 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी। {किशनगढ़ से फ्लाइट शाम 4.30 बजे रवाना होगी। शाम 5.35 बजे इंदौर पहुंचेगी। {फ्लाइट : सोमवार, मंगलवार अौर गुरुवार को चलेगी। {किराया : फिलहाल 2800 रुपए । {सीटें : 50
आगे ये फ्लाइट होंगी शुरू
{गो-एयरवेज की मुंबई फ्लाइट 29 मार्च से शुरू होगी। {इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से चंडीगढ़, प्रयागराज, लखनऊ अौर 31 मार्च से जोधपुर फ्लाइट शुरू करेगी। {इंडिगो एयरलाइंस : 1 अप्रैल से वडोदरा फ्लाइट शुरू करेगी। मई में एयरलाइंस कंपनी जयपुर फ्लाइट शुरू करेगी।