घर-बैठे शुरू करें फ्रीलांसिंग कंटेंट राइटिंग कॅरियर
क हा जाता है कि ‘कंटेंट इज द किंग’। इंटरनेट के इस युग में कंटेंट ही है, जो किसी भी व्यवसाय / उत्पाद / सेवा / ब्रांड को बढ़ावा दे सकता है। इस वजह से भारत में कंटेंट राइटर्स की मांग बढ़ रही है। यदि आपकी राइटिंग स्किल्स अच्छी हैं और आपको अपने लेखन पर विश्वास है, तो आप भी घर बैठे फ्रीलांस कंटेंट राइटर बन सकती हैं।
जॉब प्रोफाइल
जब हम फ्रीलांस राइटर्स की बात करते हैं तो आप ऑफलाइन पब्लिकेशन- न्यूजपेपर, मैगजीन, बुक्स आदि के लिए लिख सकती हैं। ऑनलाइन आप वेबसाइट, ब्लॉग, ई-बुक्स, पॉडकास्ट, वीडियो टेक्स्ट, ग्राफिक्स टेक्स्ट, आर्टिकल, प्रेस रिलीज, ईमेल, सेल्स कॉपी, प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, कंपनी प्रोफाइल आदि के लिए लिख सकती हैं। ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू की-वर्ड आधारित राइटिंग है, जिसे हम एसईओ (SEO) कंटेंट राइटिंग कहते हैं। फिलहाल इस प्रोफाइल की बहुत मांग है क्योंकि की-वर्ड का सही विकल्प वेबसाइट को अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करता है।
जरूरी स्किल्स
{अच्छी लैंग्वेज स्किल्स होनी चाहिए, जिसमें सही स्पेलिंग, ग्रामेटिकल नॉलेज और शब्दों का सही उपयोग करना आना चाहिए।
{ विभिन्न विषयों पर लिखने के लिए मजबूत रिसर्च स्किल्स होनी चाहिए।
{ समय पर काम पूरा करने की क्षमता होनी चाहिए।
{हर बार अलग और नए तरह से लिखने की कला।
{ लेखन क्रिएटिव लेकिन समझने में आसान होना चाहिए।
{ एसईओ की ठोस समझ।
{एडिटिंग की सही समझ ताकि बिना गलतियों के अच्छा कंटेंट दे सकें।
कमाई
अनुभवी फ्रीलांस कंटेंट राइटर प्रति माह औसतन 20,000 से 60,000 रुपए के बीच कमा सकती हैं। शुरुआती राइटर्स की आय औसतन 10,000 रुपए से 12,000 रुपये प्रति माह के बीच होती है। यदि आप फुल-टाइम फ्रीलांसर हैं और एक ही समय में विभिन्न प्रोजेक्ट्स लेने की इच्छुक हैं, तो आपकी कमाई एक लाख प्रति माह तक हो सकती है। लेकिन, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अधिक समय देना पड़ेगा।
जरूरी टिप्स
{शुरुआत में पसंद के आधार पर प्रोजेक्ट्स न चुनें, हो सके तो जो प्रोजेक्ट आए उसे करने की कोशिश करें क्योंकि आप विभिन्न इंडस्ट्री डोमेन के लिए लिखकर अपनी लेखन शैली के साथ प्रयोग कर सकती हैं।
{समय और अनुभव के साथ आपको अपनी ताकत का पता चल जाएगा, फिर उसी के आधार पर आप पसंद के प्रोजेक्ट्स को चुन सकती हैं।
{खुद का ब्लॉग शुरू करें। यह आपके पोर्टफोलियो के रूप में क्लाइंट्स को आपकी राइटिंग स्किल्स दिखाने के लिए काम आ सकता है।
{विभिन्न जॉब पोर्टल्स में पार्ट-टाइम या फुल-टाइम कंटेंट राइटिंग के लिए अप्लाय करें। जैसे कि indeed.com, naukri.com, sheroes.com, olx.in, craiglist.com आदि पर रजिस्टर करें और ‘freelancing content writing jobs’ के लिए सर्च करें।
{ सुनिश्चित करें की ज्यादा से ज्यादा जॉब्स के लिए अप्लाय करें।
{ प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद अपने क्लाइंट्स से फीडबैक जरूर लें ताकि आप गलतियों को सुधार सकें।
{अच्छी जॉब के लिए एसईओ और सोशल मीडिया लेखन की बेहतर समझ होनी चाहिए।
रूमानी सैकिया फुकन, डिजिटल कंटेंट हेड, gharsenaukri.com
वर्क-फ्रॉम-होम**
FEM WORLD**