शहर के तीन चित्रकारों को राज्य रूपंकर पुरस्कार
upcoming event
नेशनल कैम्प में शामिल होंंगे शहर के चित्रकार
शहर के दो चित्रकार हरेंद्र शाह और डाॅ. विम्मी मनोज मुंबई के लोनावाला में होने वाले नेशनल आर्ट कैम्प में शिरकत करेंगे। यह कैम्प 23 मार्च से 25 मार्च तक होगा। इसमें देशभर के 22 चित्रकार शिरकत करेंगे। इसके अलावा शहर की चित्रकार स्वाति द्रविड़ के चित्रों को भावनगर में लगाई गई सामूहिक चित्र प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। यह प्रद्रर्शनी गुजरात कला संघ लगा रहा है। महिला दिवस के मद्देनज़र लगाई गई इस प्रदर्शनी में उनके दो चित्र स्त्री आधारित हैं जिसमें मां के साथ दो बेटियां डमरू बजाकर मनोरंजन कर रही हैं। इस प्रदर्शनी की कृतियों की बिक्री का एक अंश बच्चों के हित के लिए काम कर रही संस्था को दान दिया जाएगा।
शहर के कलाकार अपनी रचनात्मक दर्शाते हुए न केवल अपनी कृतियों पर पुरस्कार हासिल कर रहे हैं बल्कि राष्ट्ीय प्रदर्शनियों और आर्ट कैम्प में भी शिरकत कर रहे हैं। मप्र राज्य रूपंकर कला प्रदर्शनी के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें शहर के तीन चित्रकारों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें मोनिका शेठ को राममनोहर सिन्हा पुरस्कार और आभास महेंद्रे को लक्ष्मीशंकर राजपूत पुरस्कार तथा अंकित पुन्यासी को विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। इस प्रदर्शनी के 83 कलाकारों ने 177 कलाकृतियां भेजी थीं जिसमें से 54 कलाकृतियां प्रदर्शनी के लिए चुनी गई हैं। इसकी प्रदर्शनी देवलालीकर कला वीथिका में 15 से 25 मार्च तक चलेगी। इन पुरस्कारों के लिए मप्र संस्कृति विभाग ने तीन चित्रकारों की चयन समिति बनाई थी। इसमे चेन्नई के आर.एस. पलानी अप्पन, दिल्ली के हर्ष स्वामीनाथन और अमिताभ दास शामिल थे।