पंचशील नगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
टीटी नगर पुलिस के अनुसार पंचशील नगर निवासी 39 वर्षीय मुन्नालाल प्रजापति ड्राइवरी करता है। उसका भतीजा अमन मंगलवार की दोपहर 52 क्वार्टर के पास खड़ा था। उसका पंचशील नगर निवासी दिपांशु सेन से पुराना विवाद चल रहा है। शराब के नशे में दिपांशु ने अपने साथी के साथ मिलकर अमन के साथ मारपीट कर दी थी। झगड़े की जानकारी अमन के चाचा मुन्नालाल को मिली तो वे रिश्तेदार और साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दिपांशु तथा उसके साथी की डंडों से धुनाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। आधे घंटे बाद दिपांशु अपने साथी हिमांशु सेन, संदेश नरवाड़े, आकाश, संदीप वामले, विवेक और हितेश के साथ मुन्नालाल के घर पहुंचा। वहां आरोपियों ने मुन्नालाल पर तलवार और चाकू हमला कर दिया। अमन व अन्य रिश्तेदारों को डंडों से पीटा। बचाव में अमन व रिश्तेदारों ने दिपांशु, शशांक, संदीप की पिटाई कर दी।