- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Strict Adherence To Section 144 Near Vis And Airport Adg
विस और एयरपोर्ट के पास धारा 144 का कड़ाई से पालन कराएं : एडीजी
भोपाल| विधानसभा ड्यूटी में लगे प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अतिसंवेदनशील व मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता होना चाहिए। विधानसभा के आसपास एवं एयरपोर्ट पर धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह निर्देश एडीजी आदर्श कटियार ने शनिवार की रात पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक में दिए। एडीजी कटियार ने कहा कि 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि थाना क्षेत्रों में चल रही वाहन व संदिग्धों की चैकिंग के दौरान विशेष निगरानी व संवेदनशीलता बनाए रखें। अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करें एवं असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। डीआईजी शहर इरशाद वली ने कहा कि सत्र के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अतिसंवेदनशील होकर ड्यूटी करेंगे।