- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Student Of Seventh Abducted And Held Hostage In Raisen
सातवीं की छात्रा को अगवा कर रायसेन में ज्यादती, बंधक बनाया
भोपाल | बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा को अगवा कर रायसेन में ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोप उसी मोहल्ले में रहने वाले बाल अपचारी पर लगा है, जिसने छात्रा को बंधक भी बना लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर बाल अपचारी की तलाश शुरू कर दी है। टीआई राकेश वर्मा के मुताबिक इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। बीती 24 फरवरी को मोहल्ले में रहने वाला 17 वर्षीय बाल अपचारी उसे खेत ले गया और ज्यादती कर दी। इसके बाद धमकाते हुए 10 मार्च को उसने छात्रा को अगवा कर लिया और रायसेन ले गया। यहां एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की।