पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Student Returned From Italy Hospitalized On Suspicion Of Korena

इटली से लौटा छात्र कोराेना के संदेह में अस्पताल में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | इटली से 7 मार्च को लौटे 24 वर्षीय छात्र को बुधवार को कोरोना के संक्रमण की आशंका के कारण एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती किया गया। जुकाम होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। दोपहर में सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए चार मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। ये चारों रिपोर्ट निगेटिव आई है। इटली, दुबई और अमेरिका से लाैटे इन लाेगाें को जुकाम के लक्षणों के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे, जो निगेटिव आए। गौरतलब है कि 41 दिन में 15 संदिग्ध मरीज सामने आए, जो विदेश से लौटे थे। इनमें से 14 की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
खबरें और भी हैं...