पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Students Await Facilities After 5 Years 6 Departments Sanctioned 1039 Crores Rupees Which Have Not Yet Been Received

छात्रों को सुविधाओं का इंतजार; 5 साल बाद 6 विभाग को 10.39 कराेड़ रुपए मंजूर, जो अब तक नहीं मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सितंबर 2014 में उच्च शिक्षा विभाग ने पहली दफा देखा था प्रेजेंटेशन

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के शिक्षक व छात्र उनके 6 डिपार्टमेंट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने का सपना संजोकर बैठे हुए हैं। शिक्षक बताते हैं कि सितंबर 2014 में उच्च शिक्षा विभाग ने पहली दफा प्रेजेंटेशन देखा था। इसके बाद से विश्वविद्यालय के विभिन्न डिपार्टमेंट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए कार्रवाई इस तरह चली कि अभी तक फंड ही नहीं मिल पाया है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्व बैंक परियोजना के तहत बीयू सहित तीन िवश्वविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 28 नवंबर 2019 को करीब 29 करोड़ 37 लाख रुपए मंजूर किया गया था। इसके तहत बीयू में 6 डिपार्टमेंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने हैं। ताकि छात्रों को ई-लाइब्रेरी और एडवांस लैब आदि की सुविधाएं मिल सकें। बीयू के अलग-अलग डिपार्टमेंट को अलग-अलग सुविधाएं बढ़ानी है। ताकि, छात्रों को पढ़ाई के लिए एक उत्कृष्ट माहौल मिल सके। सालों तक चली कार्रवाई के बाद बीयू को 10 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बीयू के छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट सेल में सुविधाएं बढ़ाने 5 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं फिजिक्स, कामर्स एंड मैनेजमेंट, मनोविज्ञान,लैंग्वेज, सोशलॉजी डिपार्टमेंट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है।

ताकि छात्रों को मिल सकें ई-लाइब्रेरी, एडवांस लैब आदि की सुविधाएं

1. फिजिक्स : इस डिपार्टमेंट को सबसे अधिक 4.39 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि से डिपार्टमेंट के छात्रों के लिए ई-रिसोर्स के तहत स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। 10 लाख रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी बनेगी। वहीं 5 लाख रुपए स्टडी टूर के लिए भी मंजूर किए गए हैं। सबसे अधिक 4 करोड़ रुपए एडवांस उपकरणों की खरीदी के लिए मिलेंगे।

2. कॉमर्स एंड मैनेजमेंट : इस डिपार्टमेंट को 67.5 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इसमें 10 लाख से ई-रिसोर्स, 8 लाख से फर्नीचर, 15 लाख से ई-लाइब्रेरी,12.5 लाख से एडवांस उपकरण की सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जानी है। इसके अलावा नेशनल-इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस-सेमीनार के लिए 5 लाख, स्टडी टूर के लिए 5 लाख और विजिटिंग फैकल्टी के लिए 2 लाख रुपए का फंड मिलना है।

3. मनोविज्ञान : इस डिपार्टमेंट को 1.10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें स्मार्ट क्लास आदि ई-रिसोर्स के लिए 15 लाख, फर्नीचर के लिए 10 लाख, ई-लाइब्रेरी के लिए 15 लाख, नेशनल-इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस-सेमीनार के लिए के लिए 3 लाख, स्टडी टूर के लिए 5 लाख और विजिटिंग फैकल्टी के लिए 2 लाख रुपए का फंड मिलना है। इसके अलावा 60 लाख रुपए एडवांस उपकरणों के लिए मिलने हैं।

4. सोशलॉजी : इस डिपार्टमेंट के छात्रों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 65 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें स्मार्ट क्लास व ई-रिसोर्स के लिए 15 लाख, फर्नीचर के लिए 10 लाख, ई-लाइब्रेरी के लिए 15 लाख, एडवांस उपकरणों के लिए 15 लाख नेशनल-इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस-सेमीनार के लिए 3 लाख, स्टडी टूर के लिए 5 लाख और विजिटिंग फैकल्टी के लिए 2 लाख रुपए का फंड मिलना है।

5. लैंग्वेज : इस डिपार्टमेंट को 65 लाख मिलने हैं। इससे स्मार्ट क्लास आदि ई-रिसोर्स के लिए 15 लाख, फर्नीचर के लिए 8 लाख, ई-लाइब्रेरी के लिए 10 लाख, नेशनल-इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस-सेमीनार के लिए 2 लाख, स्टडी टूर के लिए 5 लाख और विजिटिंग फैकल्टी के लिए 2 लाख रुपए का फंड मिलना है। 20 लाख रुपए से एडवांस उपकरण खरीदे जाने हैं।

6. अर्थ साइंस : इस डिपार्टमेंट को 3.53 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे। इसमें से 3.16 करोड़ रुपए के फंड से छात्रों एडवांस इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध कराने हैं। इसमें स्मार्ट क्लास आदि ई-रिसोर्स के लिए 10 लाख, फर्नीचर के लिए 8 लाख, ई-लाइब्रेरी के लिए 10 लाख, नेशनल-इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस-सेमीनार के लिए 2 लाख, स्टडी टूर के लिए 5 लाख और विजिटिंग फैकल्टी के लिए 2 लाख रुपए का फंड मिलना है।

दिसंबर 2020 तक खर्च करना है पूरी राशि

बीयू से मिली जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग से जो पत्र भेजा गया है, उसमें मंजूर किए गए फंड को दिसंबर 2020 तक खर्च करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इसके लिए एक अलग से सेपरेट खाता खोलने के निर्देश दिए हैं। ऐसे निर्देश जारी करने के बाद विभाग द्वारा यह फंड जारी नहीं किया गया, लेकिन राशि मंजूर करने के बाद 3 महीने से अधिक समय बीत चुका है।

फंड मिलने के बाद ही कार्रवाई शुरू हो सकेगी

- प्रो. आरजे राव, कुलपति बीयू

खबरें और भी हैं...