- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Students Celebrated To The Tune Of Celebrating Dj Dj At Bansal College
बंसल कॉलेज में मना फागोत्सव डीजे की धुन पर थिरके छात्र
भोपाल| बंसल समूह के आनंद नगर स्थित कॉलेज परिसर में होली महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसका कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि पूजा बंसल ने पानी बचाने एवं कोरोना वायरस के कारण रंग गुलाल से बचने का सुझाव दिया। आयोजन के लिए बंसल समूह प्रबंधन ने सम्मानित शिक्षिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया एवं सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। फागोत्सव में डीजे की धुन पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डांस किया। संयुक्त सचिव डॉ. संजय जैन, निदेशक डॉ. एचबी खुरासिया, डॉ. आदित्य विद्यार्थी एवं डॉ. नरेंद्र दवे भी मौजूद थे।