- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Students From All Over The Country Will Be Able To Participate In The National Youth Parliament
राष्ट्रीय युवा संसद में हिस्सा ले सकेंगे देशभर के स्टूडेंट्स
सिटी रिपोर्टर. इंदौर
एक नजर में गाइडलाइन
{देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान जो युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन nyps portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।
{योजना के तहत युवा संसद कार्यक्रम में विद्यालय के 9 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी किशोर सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे। महाविद्यालय के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे।
{युवा संसद में चर्चा के लिए चुने जाने वाले विषय जहां तक संभव हो गैर-विवादास्पद होना चाहिए। युवा संसद में उठाए गए मामले कल्याणकारी गतिविधियों, देश की रक्षा, सामाजिक न्याय, सामाजिक सुधार, आर्थिक विकास, सांप्रदायिक सद्भाव, शिक्षा से संबंधित होना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद योजना का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जाएगा। इसमें स्कूलों और कॉलेज के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान युवा संसद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्कूल्स के प्रिंसिपल द्वारा चयनित विद्यार्थी युवा संसद किशोर सभा और महाविद्यालय के डीन द्वारा चयनित विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसके बाद संस्थान अपने परिसर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे। बता दें कि संस्थान द्वारा युवा संसद की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जांच और सत्यापन के बाद नियमों के अनुरूप पाए जाने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।