पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Students Made Messages From Human Series Quizzes Essays For Cleanliness Awareness

स्वच्छता जागरूकता के लिए स्टूडेंट्स ने बनाई मानव शृंखला, क्विज़, निबंध से दिए मैसेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवेयरनेस प्रोग्राम

\\\"थ्री-आर\\\' रिपेयर, रिफर्बिश्ड, रीयूज़ से कर सकते हैं ई-कचरे का निपटान

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने पोस्टर में स्वच्छता का संदेश दिया।

होलकर साइंस काॅलेज के ईको
क्लब मेम्बर्स ने स्वच्छता की शपथ ली और इसके प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने लिए मानव शृंखला बनाई।

बुधवार को काॅलेज में किए इस कार्यक्रम में स्वच्छता विषय पर ही क्विज़, स्लोगन, निबंध और पोस्टर मेकिंग काॅम्पीटिशन कराई गई। इन काॅम्पीटिशन में पीयूष द्विवेदी, चंदन कुमार बैस, अमन राजपूत और हर्षिता पटेल ने पहला स्थान हासिल
किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रिंसिपल डाॅ. सुरेश टी. सिलावट और ईको क्लब की डाॅ. किसलय पंचोली ने पुरस्कार दिए।

इस कार्यक्रम में \\\"इलेक्ट्राॅनिक कचरे के निपटान\\\' विषय पर डाॅ. फैजल हुसैन ने कहा कि ई-कचरे के निपटान में पारम्परिक तरीकों में हेमरिंग, एसिड वाॅश और जलाने की प्रक्रिया अवैज्ञानिक है। यह प्रकृति और मनुष्य के लिए हानिकारक है क्योंकि उनमें ऐसे तत्व बचे रह जाते हैं जो वातावरण की नमी सोख लेते हैं और विषाक्तता फैलाते हैं। इसके कारण मनुष्य में श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र और प्रजनन तंत्र से संबंधित कई बीमारियां जैसे अस्थमा, हार्ट डिसीज़, और नपुंसकता आदि रोग हो सकते हैं। इसे आधुनिक वैज्ञानिक तरीके के साथ थ्री-आर (रिपेयर, रिफर्बिश्ड, रीयूज़) का उपयोग कर कचरे का निपटान कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। संचालन स्टूडेंट्स रक्षा यादव ने किया और प्रो. इंदर पाटीदार ने आभार माना।
खबरें और भी हैं...