स्टूडेंट्स ने बुज़ुर्गों के साथ खेली फूलों की होली
सिटी रिपोर्टर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में दो दिनी कार्यक्रम किया गया। पहले दिन स्टूडेंट्स ने दशरथ सेवाश्रम में बुज़ुर्गों के साथ फूलों की होली खेली। बुज़ुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों के साथ अंताक्षरी खेली, भजन सुनाए और नृत्य किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग हमारी धरोहर हैं, जिनकी सेवा नि:स्वार्थ और दिल से करना चाहिए। इसी कड़ी में कॉलेज में व्याख्यानमाला की गई जिसमें डॉ. अलका कछवाह ने नारी तू सृष्टि की रचनाकार है पर अपने विचार रखे। संयोजक डॉ. प्रेमलता श्रीवास थीं।