- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Students Will Be Able To Take Up To 16 Btech In Second Third Fourth Year
छात्र बीटेक दूसरे, तीसरे, चौथे वर्ष में 16 तक ले सकेंगे प्रवेश
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के ऐसे छात्र जो जुलाई-2019 से शुरू हुए सत्र में बीटेक के दूसरे, तीसरे अौर चौथे वर्ष में एडमिशन के लिए पात्र नहीं थे या किसी अन्य कारण से प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे अब नवंबर-दिसंबर 2019 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बीए ग्रुप के एडमिशन ले सकते हैं। जो छात्र दूसरे, चाैथे और छठवें सेमेस्टर में निर्धारित योग्यता रखते हैं और इन सेमेस्टर की कक्षाओं में जनवरी 2020 में प्रोविजनल छात्र के रूप में उपस्थित रहे हैं, वे 16 मार्च तक फीस जमा कर एडमिशन ले सकते हैं। 18 मार्च के बाद 25 रुपए रोजाना के हिसाब से लेट फीस जमा करनी होगी। वहीं इंस्टीट्यूट ने कहा है कि जो छात्र इस सत्र में प्रोविजनल के रूप में कक्षाओं में उपस्थित नहीं रहे हैं और इस सुविधा का लाभ लेकर कार्यवाही पूरी करते हैं तो इसकी जिम्मेदार उन्हीं की होगी। इसलिए सलाह दी गई है कि वही छात्र एडमिशन की कार्यवाही करें जिनकी उपस्थिति विवि के नियमों के अनुसार पूरी है।
आरजीपीवी-यूआईटी... सत्र-2019-20