पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Students Will Get Quality Paper Marksheet From The New Session

नए सत्र से विद्यार्थियों को मिलेगी क्वालिटी पेपर वाली मार्कशीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सत्र 2020-21 से छात्रों को हाईटेक मार्कशीट देने की तैयारी कर रही है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अभी जो मार्कशीट दी जाती है। वह सादे कागज पर कमजोर गुणवत्ता की होती है, लेकिन नई मार्कशीट न केवल हाईटेक होगी, जिसमें क्यूआर कोड भी होगा। यह मजबूत भी होगी। इसका कागज न फटेगा, न ही पानी या गरम तरल पदार्थ गिरने से खराब होगा।

वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऐसी डिग्री दे रही है, लेकिन मार्कशीट पुराने पैटर्न पर ही दी जाती है। इसका कागज इतना कमजोर गुणवत्ता का होता है कि कई बार तो शिकायतें आती हैं कि वह फट जाती है या बारिश में सीलन से ही खराब हो जाती है। ऐसी ही शिकायतों के समाधान के लिए डीएवीवी प्रशासन डिग्री की तरह ही मार्कशीट भी देने जा रहा है। जल्द ही इसके लिए एक कमेटी बनेगी, उसमें मार्कशीट पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। हर साल सेमेस्टर परीक्षाओं के एक लाख छात्रों की साल में दो बार यानी दो लाख और वार्षिक परीक्षाओं के छात्रों की साल में एक बार यानी कुल 4 लाख मार्कशीट तैयार होती है।

100 रुपए शुल्क, अधिकतम 50 रुपए बढ़ेंगे : यूनिवर्सिटी एग्जाम फीस के साथ ही मार्कशीट शुल्क के 100 रुपए भी लेती है। नई मार्कशीट में अधिकतम 50 रुपए का इजाफा होगा। डिप्टी रजिस्ट्रार प्रज्वल खरे का कहना है कि मार्कशीट की क्वालिटी को सुधारने के लिए चर्चा चल रही है। बेहतरीन कागज क्वालिटी की मार्कशीट देने पर जोर रहेगा।

ऐसी होगी मार्कशीट

{क्यूआर कोड होगा। एक क्लिक पर इसे स्कैन कर मार्कशीट की वैधता जांची जा सकेगी।

{न कागज फटेगा, न जलेगा और न ही पानी गिरने से खराब होगा।

{मार्कशीट में दर्ज जानकारी और ज्यादा क्लियर दिखेगी।
खबरें और भी हैं...