पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Students Will Have Group Insurance Online Facility Of Studies Will Also Be Available

छात्रों का होगा समूह बीमा, पढ़ाई की ऑनलाइन सुविधा भी मिलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक आयोजित हुई। इसमें विवि प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। इस बजट की खासियत यह रही है कि जितनी विवि की आय है उतना ही खर्च बताया गया है। बीते सालों में लगातार घाटे का बजट पेश किया जाता रहा है। विवि ने अपनी आय 14961.17 लाख बताई और इतनी ही राशि का अनुमानित खर्च बताया है। बजट में विवि ने ऑटोमेशन पर ध्यान दिया है। विवि ने इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम को गंभीरता के साथ लागू करने की योजना तैयार की है। इसके तहत विवि में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आॅनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू किया जाएगा। इसमें परीक्षा का आयोजन, प्रशासनिक कार्य और वित्तीय व्यवस्था को शामिल किया गया है। इसके लिए शुरुआती तौर पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यपरिषद में विवि यूटीडी में पढ़ने वाले 2130 छात्र-छात्राओं का समूह बीमा कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आरजे राव की। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. बी.भारती व कार्यपरिषद किशन सूर्यवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

बीयू का बजट

छात्रों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए किए यह प्रावधान

{रिसर्च एंड साइंटिफिक उपकरण खरीके लिए 150 लाख रुपए खर्च करेगा। {हाॅस्टल छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। {स्किल डेवलपमेंट के लिए 45 लाख की याेजना तैयार की है। {23.10 लाख रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। {खेलकूद शारीरिक शिक्षा के लिए 1.14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

पहली बार घाटे का बजट पेश नहीं हुआ

डॉ. बी.भारती, रजिस्ट्रार, बीयू
खबरें और भी हैं...