- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Summer Schedule Daily Flights From Bhopal To Kolkata And Surat From May 15
समर शेड्यूल..भोपाल से कोलकाता और सूरत के लिए 15 मई से रोजाना फ्लाइट
इंडिगो करेगा शुरुआत, कंपनी ने बुकिंग शुरू की
समर शेड्यूल के दौरान 15 मई से प्रदेश की राजधानी का कोलकाता से एयर कनेक्शन जुड़ जाएगा। वहीं, भोपाल के यात्रियों को सूरत के लिए भी फ्लाइट मिल जाएगी। इंडिगो द्वारा चलाई जाने वाली यह दोनों ही फ्लाइट्स प्रतिदिन संचालित की जाएंगी। इन्हें 180 सीटर एयरक्राफ्ट से चलाया जाएगा। हालांकि दोनों ही फ्लाइट्स एक दूसरे से कनेक्ट रहेंगी।
इस तरह कनेक्टेड रहेंगी.. इंडिगो की कोलकाता और सूरत फ्लाइट आपस में कनेक्टेड रहेंगी। सबसे पहले कोलकाता से फ्लाइट भोपाल आएगी। इसके बाद ये ही फ्लाइट भोपाल से सूरत के लिए रवाना हो जाएगी। ये ही फ्लाइट अलग नंबर से सूरत से भोपाल आएगी और कोलकाता के लिए अलग नंबर से रवाना होगी।
ऐसा रहेगा इन फ्लाइट्स का शेड्यूल
भोपाल-कोलकाता-भोपाल (प्रारंभिक किराया ~3999 निर्धारित है)
फ्लाइट कहां से कहां प्रस्थान आगमन
6ई-745 कोलकाता-भोपाल सुबह 4:45 सुबह 6:45
6ई-6954 भोपाल-कोलकाता दोपहर 1:15 दोपहर 3:15
भोपाल-सूरत-भोपाल (प्रारंभिक किराया 2999 रुपए है।)
फ्लाइट कहां से कहां प्रस्थान आगमन
6ई-745 भोपाल-सूरत सुबह 7:55 सुबह 9:05
6ई-954 सूरत-भोपाल सुबह 9:50 सुबह 10:55