- Hindi News
- National
- Sant Hirdaram Nagar News Mp News Supply Of Water Is Happening Due To Low Pressure Corporation Officer Is Unaware
कम प्रेशर से हो रहा पानी सप्लाई, निगम अफसर बेखबर
आरामशीन रोड के बैरकों में इनदिनों उपभोक्ताओं को कम प्रेशर से पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण नागरिकों के सामने पानी की समस्या गर्मियां शुरू होने से पहले ही गहराने लगी है। रहवासियों ने बताया कि बीते 14 दिनों से पानी सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। कम प्रेशर के कारण उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नागरिकों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने इस संबंध में निगम के अफसरों से भी शिकायतें की है लेकिन वे समाधान की बजाए सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। इधर जोन में पदस्थ जलकार्य शाखा के एई अमृतेश दुबे का कहना है कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए अमले को निर्देश दिए जा चुके हैं जल्द ही समाधान हो जाएगा।