- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Swami Vasudevanand Saraswati Visited Omkareshwar Jyotirlinga
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए
ओंकारेश्वर | प्रयागराज स्थित बद्रीनाथ ज्योतिष पीठ के स्वामी तथा अयोध्या श्रीराम मंदिर के ट्रस्टी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शुक्रवार दोपहर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर व ममलेश्वर महादेव के दर्शन किए। महर्षि विद्यापीठ के पं. शैलेष बोहरा ने दर्शन-अभिषेक कराया। विद्यापीठ के छात्र मंत्रोच्चार करते हुए स्वामीजी को मंदिर लेकर पहंुचे। घुटनों में दर्द के कारण उन्हें व्हील चेयर पर लाया गया। तहसीलदार उदय मंडलोई व मंदिर संस्थान की ओर से आशीष दीक्षित ने स्वामीजी को स्मृति चिह्न भेंट किया। दर्द के चलते स्वामीजी जगद्गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली गुरु गोविंद पादाचार्य गुफा के दर्शन करने नहीं पहुंच सके। उनकी सुरक्षा में कमांडो भी तैनात रहे।