पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Take Part In Startup Challenge Win 2 Lakh Rupees Prizes

स्टार्टअप चैलेंज में हिस्सा लें, जीतें 2 लाख रुपए के पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर|आप अगर स्टार्टअप रन कर रहे हैं और नए क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय की ओर से सागरमला स्टार्टअप चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इस चैलेज में प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट देना होंगे।

इसमें डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस कॉम्पिटीशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस चैलेंज के विजेता प्रतिभागी को 2 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेरी सरकार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

for entrepreneur
खबरें और भी हैं...